मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को इसके त्वरित समाधान हेतु किया निर्देशित।

खटीमा में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने भेंट की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

खटीमा, ( उधम सिंह नगर ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चम्पावत व ऊधमसिंह नगर जनपद के भ्रमण पर थे। इस दौरान सीएम ने लोहियाहेड में वर्चुअल कैबिनेट की बैठक ली। सीएम धामी का रात्रि विश्राम नगरा तराई स्थित आवास पर था। इसकी जानकारी होने पर रविवार सुबह सीएम के निजी आवास पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंच गए। इस दौरान अन्य जनपदों के लोग भी सीएम से मिलने यहां पहुंचे।सुबह करीब नौ बजे सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को इनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।धामी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण हेतु समर्पित है।
यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????
https:/archives/23545
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास पर लोगों से मिलने के बाद पौने ग्यारह बजे मेलाघाट पहुंचे।इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????
https:/archives/23504
उन्होंने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया के परिजनों से मुलाकात की। कुछ दिन पूर्व कन्हैया की ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। कन्हैया अपने पीछे पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन देवी, चार बेटियां बेटे अंकित प्रभाकर को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।सीएम ने शोक संवेदना जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। करीब साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री यहां से निकले। रास्ते में पांच मिनट भाजपा कार्यकर्ता मनोज शाही के आवास पर रुके। इसके बाद नानकमत्ता के लिए रवाना हो गए।
यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????
https:/archives/23583
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट,नंदन सिंह खड़ायत,नवीन बोरा जीवन धामी सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, मनोज शाही, गुड्डू अंसारी, राम संजीवन, हृदयानन्द, नन्दलाल, महेश जोशी, वीरेंद्र वर्मा, राम दरस आदि रहे।
यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????
https:/archives/23413
Author: uttarakhandlive24
Harrish H Mehraa





