???? Big Breaking:नितिन लोहनी हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पार्षद पिता के बाद -पुत्र भी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त असलहे बरामद।

???? Big Breaking:नितिन लोहनी हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पार्षद पिता के बाद -पुत्र भी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त असलहे बरामद।

हल्द्वानी | नैनीताल पुलिस ने मानपुर उत्तर क्षेत्र में हुई जघन्य हत्या की घटना का मात्र 12 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त और स्पष्ट संदेश गया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि को वार्ड संख्या-55, मानपुर उत्तर में गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई थी। मामले में वादी पीयूष लोहनी की तहरीर पर नामजद अभियुक्त अमित बिष्ट के खिलाफ एफआईआर संख्या 07/2026 अंतर्गत धारा 103(1), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा एएसपी/सीओ दीपशिखा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए, जबकि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया।

पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के पुत्र जय बिष्ट (19 वर्ष) की संलिप्तता सामने आने पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस एवं धारा 27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

इसके पश्चात 05 जनवरी 2026 को जय बिष्ट को बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहे से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस (.25 बोर) बरामद हुए। अवैध असलहा रखने के आरोप में उसके विरुद्ध एफआईआर संख्या 08/2026, धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने पुराने आपसी विवाद को हत्या का कारण बताया है।
दोनों अभियुक्तों को बरामद असलहों सहित 06 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

uttarakhandlive24
Author: uttarakhandlive24

Harrish H Mehraa

Spread the love
[democracy id="1"]