खटीमा~संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने ली बैठक, संगठन सृजन अभियान पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा।

खटीमा।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को खटीमा विधानसभा पहुँचे पार्टी के नियुक्त पर्यवेक्षक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह, लोहाघाट विधानसभा के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, तथा प्रदेश सचिव रज्जी बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार की असली ताक़त है। संगठन की मज़बूती के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि संगठन सृजन अभियान को घर-घर तक पहुँचाया जाए और कांग्रेस की विचारधारा को और मज़बूती से स्थापित किया जाए।


नेताओं के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय कांग्रेस” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।इस दौरान विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, उमेश राठौर बॉबी, दान सिंह राणा,रेखा सोनकर समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: uttarakhandlive24
Harrish H Mehraa





