खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

खटीमा, 08 मई 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उनका स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खटीमा आगमन पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का शीघ्र, प्रभावी एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आमजन की परेशानियों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

uttarakhandlive24
Author: uttarakhandlive24

Harrish H Mehraa

Spread the love
[democracy id="1"]