निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर की जीत के लिए विधायकों ने झोंकी ताकत।

निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर की जीत के लिए विधायकों ने झोंकी ताकत।

खटीमा।मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर ने मेलाघाट रोड़ स्थित रामलीला मैदान में जनसभा की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर के पक्ष में जनसभा आयोजित कर रैली का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए।

विधायक भुवन कापड़ी व नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा व पूर्व पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर ने भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।और कहा कि खटीमा कांग्रेस की पुश्तैनी सीट है। इस परंपरागत सीट को नगर वासियों की सेवा के लिए बरकरार रखना है।

वही रामलीला मैदान में एकत्रित भीड़ देख कांग्रेसी गदगद हुए। बाद में नगर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली गयी।मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर ने मेलाघाट रोड़ स्थित रामलीला मैदान मंे जनसभा की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सोनी राणा, रेखा सोनकर, कृष्णा नेगी, कविता कापड़ी, कुंवर सिंह खनका, श्याम कापड़ी, नरेंद्र आर्य, दान सिंह राणा, विनोद चंद, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, नवीन रिजवी,नाशिर खान, एम जफर, राजकिशोर सक्सेना, भरत पांडे, दिया राठौर, उषा सक्सेना आदि मौजूद थे।

uttarakhandlive24
Author: uttarakhandlive24

Harrish H Mehraa

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]