पिथौरागढ़ पहुचे मुख्यमंत्री धामी: भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से मांगे वोट, गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां ; कांग्रेस पर साधा निशाना।

पिथौरागढ़ पहुचे मुख्यमंत्री धामी: भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से मांगे वोट, गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां ; कांग्रेस पर साधा निशाना।

सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????

https:/archives/26627

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज समग्र विकास की ओर अग्रसर है। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश के साथ यदि निगमों में पार्टी की सरकार होगी तो विकास तेजी से होगा। योजनाओं को धरातल पर उतारने में तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सुविधाओं में आधारभूत संरचना को तेज किया जा रहा है।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????

https:/archives/26546

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद यहां पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण, वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने सीमांत की जनता से मंच से पार्टी के सभी निकायों में परचम फहराने का आह्वान किया।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????

https:/archives/26529

पिथौरागढ़ को बनाएंगे आधुनिक शहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाया है। अब इसे आधुनिक शहर बनाने के लिए कार्य करना होगा। निगम का विस्तार होने से विकास के लिए अधिक धन मिलेगा। कहा कि मेडिकल कालेज के लिए 700 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। तीन साल में यह आधुनिक सुविधाओं के साथ कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने यहां की गई विकास की कई उपलब्धियों को भी गिनाया।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????

https:/archives/26778

विकास में मील का पत्थर साबित होगा नगर निगमः अजय
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सरकार ने पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाया है जो यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बगैर नाम लिए विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जो कागज के जहाज उड़ा कर कहते थे कि कब उड़ेगा जहाज, अब यहां से दिल्ली, देहरादून, पंतनगर तक जहाज उड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। उनके जो भी मुद्दे हैं सभी का समाधान कर लिया गया है। मंत्री टम्टा ने कहा कि पिथौरागढ़ को भविष्य में विकास की कई नई सौगातें मिली हैं।

यह ख़बर भी पढ़िये।????????????????

https:/archives/26773

uttarakhandlive24
Author: uttarakhandlive24

Harrish H Mehraa

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री धामी बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल,मां चंडिका में सीएम ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

खटीमा में 125 एकड़ खड़ी फसल उजाड़ने का आरोप: किसानों का उफनता आक्रोश, विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में महापंचायत के बाद तहसील घेराव, फसल रौंदे जाने की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग।